कोरोना की चपेट में आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, अस्पताल में भर्ती…..

0
687

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई न्यूज चैनल पर भाजपा के चेहरे के तौर पर दिखाई देते हैं। उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here