उत्तराखंडी प्रवासियों की सकुश्ल वापसी पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म अभिनेता सानू सूद फोन कर व्यक्त किया आभार….

0
814

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज फिल्म अभिनेता सानू सूद से फोन पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुंबई से उत्तराखंडी प्रवासियों को सकुश्ल प्रदेश भेजने में मानवता भरे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनके जैसे कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने विभिन्न प्रदेशों के प्रवासियों को मुम्बई और देश के अन्य राज्यों से उनके घर भेजने में जो योगदान दिया वह बेहद ही सराहनीय है और उन सभी का वह हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और समाज का सहयोग ही इस वैश्विक महामारी को हराने में बेहद मददगार साबित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनू सूद को इस वैश्विक संकट के बाद उत्तराखण्ड आने का न्यौता भी दिया। सूद ने भी उत्तराखण्ड में फिल्म बनाने को लेकर भी काफी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री द्वारा इसमें उन्हें हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here