कल लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर रहेगा ऐसा असर……….

0
6010

21 जून को पड़ने वाले सूर्यग्रहण राहु ग्रस्त है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण कई मायने में खास है। इसके समय ग्रह एवं नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जो पिछले 500 वर्षों में नहीं बना। इस दिन एक खगोलीय घटना होने वाली है, जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएंगे। ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा। सदी का दूसरा ऐसा सूर्य ग्रहण है, जो 21 जून को हो रहा है। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ था।

ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ग्रहण का सूतक एक दिन पहले शनिवार रात से लगेगा। सूर्यग्रहण स्पर्श से 12 घंटे पहले यानी रात 10 बजकर 24 मिनट पर सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। कोई शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। सूर्यग्रहण पर कंकणाकृति चंद्रमणि आकार बनेगा। सूर्य ग्रहण का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण महामारी के खात्मे के लिए शुभकारी साबित हो सकता है।

ये रहेगा ग्रहण का समय
ग्रहण का समय : सूतक काल : शनिवार रात 10. 24 मिनट से शुरू।
सूर्यग्रहण काल : रविवार सुबह 10.24 बजे प्रारंभ।
सूर्यग्रहण मोक्ष काल : दोपहर 1.48 बजे।
कुल ग्रहण काल समय : 3 घंटे 25 मिनट 17 सेकेंड।

राशियों पर रहेगा असर
मेष – लाभप्रद रहेगा।
वृष- अत्यन्त कष्टकारी रहेगा ।
मिथुन- शरीर को कष्ट होगा।
कर्क- धन व मन की हानि होगी ।
सिंह- शुभ फल, श्री प्राप्ति होगी।
कन्या- स्वास्थ का ध्यान जरूर रखें।
तुला- संतान स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वश्चिक- मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है।
धनु- पत्नि कष्ट संभव हो सकता है।
मकर- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ- मान, सम्मान में कमी हो सकती है।
मीन- सुख समृद्धि बढ़ेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here