भारत में कोरोना के मामले 10 लाख के पार……

0
4559

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।

देश के कई राज्यों ने इस बढ़ते मामले को देखते हुए कोरोना पर काबू पाने के लिए फिर से अपने शहरों को लॉकडाउन करना शुरू कर दिया है। हालांकि एक राहत की बात जरूर है कि हमारे देश में लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगभग 63 फीसदी है जबकि मृत्यु दर महज 2.55 फीसदी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here