बिग ब्रेकिंग : नाराज मंत्री हरक सिंह ने किया राजनीतिक सन्यास लेने का एलान, नही लड़ेंगे 2022 का चुनाव

0
12440
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

देहरादून।

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। हरक को दो दिन पहले कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया था। इसके बाद वे काफी आहत बताये जा रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी मामले पर चुप्पी साध कर जताई, लेकिन अब दो दिन बाद हरक ने राजनीति सन्यास का एलान कर दिया।

हरक ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर कहा कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और सामाजिक कार्यों में ही जीवन व्यतीत करेंगे। हरक के इस बयान के कई राजनीतिक नितहार्थ निकाले जा रहे हैं। जानकारों की माने तो हरक लंबे समय से नाराज बताये जा रहे। लेकिन उनको असल ठेस श्रमिक एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने पर पहुंची। हरक के विभाग में उनको बताये बिना ही शमशेर सिंह सत्याल को बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया। जबकि हरक को शासनादेश जारी होने के बाद जानकारी मिली कि उनकी अध्यक्ष की कुर्सी चली गई। सूत्र बता रहे हैं कि इस मसले पर हरक ने मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान निकलने की जगह सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने का एलान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here