महिलाएं निःसंकोच थानों में जाकर कर सकेंगी शिकायत, सीएम योगी ने की 15 सौ थानों में हेल्प डेस्क की शुरुआत

0
396
सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 1500 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब महिलाएं निःसंकोच थानों में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित समारोह के जरिए प्रदेश के सभी थानों में वर्चुअल माध्यम से इस डेस्क का शुभारंभ किया। इससे पहले थाने में महिला हेल्प डेस्क नहीं होता था। अब महिला हेल्प डेस्क के जरिए पीड़ित महिला निःसंकोच थाने में जा सकती है। बता दें कि महिला हेल्प डेस्क को काफी हाईटेक बनाया गया है। यहां पर साइबर एक्सपर्ट से लेकर के सभी तकनीकी जानकार मौजूद होंगे। महिलाओं के साथ चाहे साइबर अपराध हो या फिर अन्य किस्म का अपराध, सभी का निवारण तत्काल इस महिला हेल्प डेस्क के जरिए किया जाएगाा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here