तीन दिन में तेंदुए ने तीन लोगों को बनाया शिकार, किया जाएगा आदमखोर घोषित

0
320
फ़ाइल फोटो

नैनीताल। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए ने तीन दिन मे तीन लोगों को निवाला बना लिया। तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने का निर्णय लिया है।

शनिवार को धैना ग्रामसभा के सरपंच हरीश सिंह की पत्नी खिमुली देवी को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुओं के हमलों में चार दिन में तीन लोगों की मौतों से ग्रामीणों में दहश्त है। दोपहर दो बजे खिमुली देवी अपने 10 साल के बेटे को लेकर घास काटने घर के पास के खेत पर गई थी। इस दौरान खेत में घात लगाए तेंदुए ने खिमुली पर हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करता देख बेटे ने घर पहुँच कर ग्रामीणों को सूचित किया। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया तो तेंदुआ महिला को घायल कर जंगल की ओर भाग निकला। परिजन घायल हालत में महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वन विभाग ने मृतका के परिजनों को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि दे दी है। शेष धनराशि भी जल्द दे दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here