कालाढूंगी में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ, विकास कार्यों व योजनाओं के विस्तार पर हुई चर्चा।

0
235

नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी में आज कोरोना काल के कारण 2 साल बाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह डिगारी द्वारा की गई।

कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों व योजनाओं पर विस्तार से मंडल कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी।

बैठक में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर मंथन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here