हर घर तिरंगा के तहत सितारगंज में खुला झंडा विक्रय केंद्र।

0
278

उधम सिंह नगर/सितारगंज – आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।

जिसके अंतर्गत सितारगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर झंडा विक्रय केंद्र लगाया साथ ही झण्डा लोगों को बिक्री किए।

बता दें कि समस्त भारत में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा हैं।

वही भारत सरकार ने समस्त भारत के नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। वहीं सितारगंज में भी हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर झंडा विक्रय केंद्र लगाया और लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here