पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, विकास कार्यों की ली जानकरी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

0
176

पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से प्रस्थान कर दोपहर 1:31 बजे हेलीकॉप्टर से नैनी सैनी पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री का जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों की जानकारी ली और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ नैनी सैनी से अपराहन 1:48 बजे स्टेट प्लेन के माध्यम से देहरादून के लिए प्रस्थान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्या और तहसीलदार पिथौरागढ़ पंकज चंदोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here