स्वामी शिवानंद का विवादित बयान,योग से इंसानों में बढ़ रही है रेप प्रवृत्ति

0
1739

shivanand-swami
एक ओर योग को हर बिमारी से मुक्त कराने के दावें किए जा रहे है वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में एक संत ने योग पर विवादित बयान दिया है। हालाकिं बाद में उन्होंने अपने विवादित शब्द संभाल लिए और कहा आजकल संस्थान योग नही हठयोग सिखा रहे है।

हरिद्वार में स्वामी शिवानंद के विवादित बोलों ने संत जगत में हलचल मचा दी है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि योग से इंसान में बलात्कार की प्रवृत्ति बढ़ रही है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कैमरे के सामने स्वामी शिवानंद ने कहा कि योग से बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।  स्वामी शिवानंद ने कहा कि कुछ योग ऐसे हैं जिसमे जानवरों की तरह ‌क्रियाएं कराई जाती हैं। जिस कारण रेप की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

स्वामी शिवानंद ने बाद में अपने शब्दों को संभल लिया और हठयोग के बारें में बताने लगे। इस दौरान स्वामी ने मीडिया को भी हठयोग की किताब दिखायी। उन्होंने योग सीखाने वाले संस्थाओं को निशाना साधते हुए कहा कि आजकल संस्थान योग नही सीखाते ब्लकिं हठयोग सिखा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here