मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया आॅनलाइन हैल्थ डैश बोर्ड का शुभारम्भ, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगी सीधी नजर…….

0
817

देहरादून- अब प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर मुख्यमुंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीधी नजर रहेगी। प्रदेश में लाचर स्वास्थ्य व्यवस्था कों दुरूस्त करने के लिए आज मुख्यमंत्री ने डैश हेल्थ सर्विस बोर्ड की शुरुआत की। जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अब आसानी हो सकेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम आवास में हेल्थ डैश सर्विस बोर्ड का उद्घाटन किया। इसके जरिये प्रदेश के मुखिया प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधी नजर रख सकेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री के अलावा तमाम अधिकारी भी डैश बोर्ड के जरिए प्रदेश के किसी भी अस्पताल में मरीजों की संख्या से लेकर दवाओं और रक्त की उपलब्धता की जानकारी ले सकेंगे। इस डैशबोर्ड की मदद से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग आसानी से हो सकेगी। किसी भी अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की मौजूदगी, डॉक्टरों की ओपीडी में मरीजों की तादाद के अलावा अस्पताल में रोजाना वसूले गए शुल्क की जानकारी भी इससे हासिल की जा सकेगी। इस डैशबोर्ड से कही न कही बहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधारीकरण देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here