कौन बनेगा करोड़पति मे नजर आएगी दुनिया की सैर करने वाली देश की बहादूर बेटियां, जिन्होंने रचा है इतिहास, इन बेटियों पर देश को है गर्व …..

0
952

उत्तराखंड़- देश की बहादूर नौसेना महिला अधिकारियों की टीम केबीसी में आज नजर आएगी। इन सभी अधिकारियों ने हाल ही में नविका सागर प्रक्रिमा अभियान के तहत दुनिया की सैर कर वापस स्वदेश लौटी हैं। अभियान का नेतृत्व की उत्तराखंड की वर्तिका जोशी ने किया था। इन बेटियों पर देश को गर्व है। आईएनएस तारिणी पर सवार इस टीम ने पांच देशों, 4 महाद्वीपों, तीन महासागर और तीन अंतरीपों (केप्स) के साथ-साथ भूमध्य रेखा को भी दो बार पार किया।
टीम के सभी सदस्यों को कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड के लिए बुलाया गया है। एपिसोड की शूटिंग 10 सितंबर को मुंबई में हुई है। ये सभी अधिकारी 28 सितंबर यानि आज प्रसारित होने वाले केबीसी के एपीसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।भारतीय नौसेना के छह महिला अधिकारी कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में दिखेंगी। अभियान दल का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी मूलरूप से पौड़ी जिले धूमाकोट के स्यालखेत (हाल निवास श्रीनगर) के रहने वाली हैं। दल में उनकी साथी ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल (हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. पायल गुप्ता (देहरादून), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलांगना) शामिल थीं। दल ने 10 सितंबर 2017 से पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारणी से समुद्री यात्रा शुरू की थी। समुद्र की विपरीत परिस्थितियों से जूझते और जानलेवा स्थानों को पार कर (21,600 नॉटिकल मील) दल 23 मई 2018 को भारत पहुंचा। बता दें कि ले, विजया देवी मणिपुर से हैं, और उनके पिताजी सीआईएसएफ में थे, उन्हीं से प्रेरित होकर बेटी विजया ने नेवी ज्वाइंन की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here