आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

0
7312

मेष:- आपके दूसरों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। घर-परिवार में किसी प्रकार की दिक्कते आएंगी। वाहन के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ :- किसी शुभ काम में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। शिक्षा में निराशाजनक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन:- घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। किसी कारण मान-हानि का सामना करना पड़ सकता है। मिथ्या आरोप लग सकते है।

कर्क:- आज एकांत पसंद करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद उत्पन्न होंगे। पेट से संबंधित दिक्कते होंगी। किसी से मन-मुटाव होगा।

सिंह:- आज का दिन कामकाज के लिए उत्तम रहेगा। परिवार का सुख मिलेगा। बेवजह किसी से अनबन होगी। परिवार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या:- आज शुभफलों की प्रधानता रहेगी। परिवार से मिलने वाला सुख और सहयोग भी अच्छा बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ अनबन हो सकती है। कामकाज में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी।

तुला:- कोई शुभ समाचार मिलेगा। मन में उत्साह बना रहेगा। कामकाज में लाभ की अधिकता रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा।

वृश्चिक:- परिवार से सहयोग मिलेगा। कामकाज में आगे रहने का प्रयास करेंगे। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी, आज पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा।

धनु:- आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आज गुस्से पर नियंत्रण अनिवार्य है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

मकर:- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कामकाज में धन-लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज मन में नया जोष होगा।

कुंभ:- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वाणी में मधुरता होगी। किसी से बेमतलब विवाद होगा। कोई दुर्घटना हो सकती है।

मीन:- कामकाज में नया करने की सोच सकते है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। परीक्षा आदि में विपरीत परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here