महाराष्ट्र: नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- फडणवीस ही होंगे मुख्यमंत्री….

0
1009

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने इस संभावना से इनकार किया कि वह दिल्ली छोड़कर महाराष्ट्र वापस जाएंगे। शिवसेना से खींचतान पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होते हैं मुख्यमंत्री उसी का होता है। भाजपा के पास राज्य में 105 विधायक हैं। इसलिए यह साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का महाराष्ट्र सरकार गठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने खुद के महाराष्ट्र की राजनीति में वापसी को लेकर चल रही खबरों पर कहा कि वह केंद्र में ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here