राजधानी देहरादून में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्यौहार…..

0
2866

देहरादून- आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी देहरादून में भी क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दूूून के सभी चर्चों को रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं चर्च परिसर में प्रभु यशुमसीह से जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही गिरिजाघर में विशेष पूजा प्रार्थना भी की जा रही है। बता दें मंगलवार की रात घड़ी की सूई में जैसे ही 12 बजे, सभी गिरजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थना शुरू हो गई और लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। इसकेे साथ ही गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी लगाई गई हैं, जिनमें मरियम, प्रभु यीशु, गडरिये और स्वर्ग से आए दूत दिखाए गए। वहीं चर्च में रातभर पूजा प्रार्थना के साथ ही प्रभु यीशु की जीवन गाथाओं का वर्णन भी किया गया। इस दौरान विभिन्न धर्मों के लोगों ने चर्च में पहुंचे और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च के फादर पिनटों ने भी इस अवसर पर सभी को रोशनी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here