नवी मुंबई में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया उत्तराखंड भवन का लोकार्पण…..

0
1083

मुंबई- नवी मुंबई में आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 39 करोड़ 73 लाख रुपए की लागात से बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। ऐसे में वहां उत्तराखंड भवन होने से प्रदेश में पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को और गति मिलेगी। वहीं सीएम त्रिवेंद्र ने कहा है कि राज्य से बड़ी तादाद में कैंसर मरीज इलाज कराने के लिए मुंबई जाते हैं ऐसे में राज्य सरकार व्यवस्था कर रही है कि उत्तराखंड भवन में मरीजों और उनके तीमारदारों को भी रुकने की व्यवस्था उपलब्ध हो पाए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here