चमोली के सुमना में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, आज भी बरामद हुआ 1 एक शव, 13 हुई मृतकों की संख्या….

0
775

चमोली-आपदा प्रभावित सुमना इलाके में  रेस्क्यू ऑपरेशन आज यानि सोमवार के दिन भी जारी है। रेस्क्यू के दौरान सुबह घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया, इस तरह मृतकों की संख्या 13 हो गई है। इससे पहले रविवार को दो शव बरामद हुए थे।

रविवार को वायु सेना दो हेलीकॉप्टर से सुमना से 11 शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाई थी। अभी भी प्रभावित क्षेत्र में छह मजदूर लापता हैं। इन मजदूरों की सेना के जवानों द्वारा ढूंढखोज की जा रही है। सुरक्षित बचे 384 मजदूरों को सेना कैंप में शरण दी गई है। वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे बिछी बर्फ को हटाना शुरू कर दिया है।

वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले हैं और 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जोशीमठ के सेना अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे सात घायलों में से दो घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

13 में से 11 मृतक झारखंड के निवासी 

तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह, निवासी झारखंड
मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर, निवासी झारखंड
रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह, निवासी झारखंड
नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना, निवासी झारखंड
पॉल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना, निवासी झारखंड
हनूक कंडुलना पुत्र पटरास, निवासी झारखंड
साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड,
मासी दास मार्की पुत्र जोन मार्की, निवासी झारखंड
राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कंवर, निवासी झारखंड
निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल, निवासी झारखंड
सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा, निवासी झारखंड

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here