सीएम पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन पर काले झंडे दिखाने जाते हुए 100 किसान गिरफ्तार

0
402

ऊधम सिंह नगर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन एवं रोड शो के दौरान विरोध करने के लिए जा रहे दर्जनों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए गदरपुर थाने पहुंचाया जहाँ किसानों ने जमकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने तीन काले कृषि कानून वापस लो मुख्यमंत्री वापस जाओ, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया
गिरफ्तार किए गए भारतीय किसान यूनियन (चडूनी) के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार ने बताया कि तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध करने जा रहे लगभग 100 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने में रखा उन्होंने बताया कि सैकड़ों किसान जब अलायंस गेट पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने विभिन्न थानों की पुलिस के सहयोग से अलग-अलग थानों में किसानों को रखा गया है विरोध प्रदर्शन करने वाले किसान उत्तर प्रदेश के रामपुर, बिलासपुर ,बरेली तथा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल आदि जिलों से आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here