सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की सुनी फरियादे…

0
430

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर आज गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। वहीं गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here