आज सावन के पहले सोमवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर सीएम आवास में किया प्रवेश….

0
548

आज सावन के पहले सोमवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। साथ सीएम आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री धामी ने गौ माता से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी और उनकी माता भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक हरबंस कपूर, सौरभ बहुगुणा, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, शक्तिलाल शाह मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here