मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर आज गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। वहीं गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।